कोरबा

दो उप निरीक्षकों को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

कोरबा, 30 दिसंबर/ ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा आज जिला पुलिस कोरबा में पदस्थ 2013 बैच के उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्न्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा पदोन्नति पाए उपनिरीक्षक को स्टार लगाकर निरीक्षक होने पर बधाई दी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जिले में कुल 02 उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गई। नये साल के आगमन के दो दिन पूर्व ही दोनो पुलिस अधिकारियों को विभाग से मिले पदोन्नति, उनके जीवन मे खुशियों का पल लेकर आया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने दोनो पदोन्नत निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी गयी।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!