कोरबा

कोरबा पूर्व संयत्र में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जयंती मनायी गई

’’वे सच्चे अर्थो में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे’’ - कंसल

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा/ट्रैक सिटी : डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में दिनांक 06.07.2025 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर उपस्थित संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी, सुनील सरना एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के गरिमामय आतिथ्य में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्य अर्पण किया गया। इस अवसर पर कंसल ने कहा डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ। वें बहुमुखी प्रतिभा के धनी थें एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थें। वे सच्चे अर्थो में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थें। डॉ. मुखर्जी 33 वर्ष की अल्पायु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद की नियुक्ति पाने वाले सबसे कम आयु के कुलपति थे।

इस कार्यक्रम का संचालन वरि. कल्याण अधिकारी सह मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर संयंत्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का आयोजन सिविल विभाग के द्वारा किया गया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button