कोरबा

पत्रकारों से रूबरू हुए टिकट मिलने के बाद जयसिंह अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, 15 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कोरबा विधानसभा से जयसिंह अग्रवाल को पुनः कोरबा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यालय में पहली बार वे पत्रकारों से रूबरू हुए और पिछले पांच सालों में सरकार और अपनी उपलब्धियां गिनाई। श्री अग्रवाल ने कहा कि वे सोमवार को मां सर्वमंगला की पूजा-अर्चना के बाद अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व मंत्री बनाए जाने के बाद हमने अंग्रेजों के जमाने के जो कानून चले आ रहे थे जिससे लोगों को राजस्व के कामों में देरी हो रही और जो पेचीदगियां आ रही थी उसे दूर करने के लिए हमने ऐसे कानून को विलोपित कर लोगों को तत्काल राजस्व कार्यो में तेजी लाने का काम किया है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि जो काम महीने दो-दो महीने में नहीं हो पता था आज इस कानून की बदौलत दो और चार दिन में काम हो जा रहे हैं श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में 1320 मेगावाट का पावर प्लांट दर्री में लगाने की स्वीकृति दिलाई है ताकि कोरबा के लोगों को रोजगार मिल सके वही बालको के विस्तार प्लांट में जनसुनवाई को निर्विघ्न रूप से कराकर बालकों के पावर प्लांट का रास्ता साफ कर दिया है। जिसका काम तेजी से चल रहा है आने वाले दिनों में उसमें स्थानीय लोगों को भरपूर रोजगार मिलेगा।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब हमने एसईसीएल से सड़क बनाने के नाम पर 300 करोड रुपए की स्वीकृति दिलाई है शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में भी हमने बेहतर काम करने का प्रयास किया है। इसी का परिणाम है कि कोरबा में आत्मानंद स्कूल आत्मानंद कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है जिससे बच्चों को लाभ मिल रहा है वही आत्मानंद स्कूल की मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां उसकी संख्या और बढ़ने पर काम चल रहा है। शहर के मध्य स्थित अशोक वाटिका जो वन विभाग के कब्जे में था और अव्यवस्थित था जिसे प्रयास करके राजस्व को वापस दिलवाया और उसमें छत्तीसगढ़ का सबसे बेहतरीन गार्डन बनवाकर अपने शहर के लोगों को उपहार स्वरूप दिया है। इसके साथ ही कोरबा के मानिकपुर की पुरानी खदान जिसे हम पोखरी के नाम से जानते है के सौन्दर्यकरण के लिए 11 करोड रुपए की राशि दिलाई है जिससे उसका सौन्दर्यकरण हो सके और वह एक बेहतर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो। सरकार ने भूमिहीन लोगों को जिसका कब्जा था उन्हें पट्टा देने का काम किया है वही कोरबा जिले में पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरे शहरों की अपेक्षा सबसे ज्यादा 10000 पट्टे वितरित किए जा चुके हैं और जो बचे हैं वह चुनाव आचार संहिता के कारण रोक दिए गए हैं चुनाव संपूर्ण होने के बाद तत्काल पट्टा वितरण का काम किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button