कोरबा

भैंसमा बाजार के दिन 10 घंटे नो एंट्री लगाने मांग की रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसमा में बाजार दिवस को प्रात: 9 बजे से संध्या 7 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इस संबंध में स्थानीय विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बाजार दिवस को 10 घंटे नो एंट्री लगाने की मांग की है।
कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भैंसमा में सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार तथा मवेशी बाजार लगता है। यह बाजार अत्यधिक पुराना एवं आम जनता में लोकप्रिय बाजार है, चूंकि वर्तमान में औद्योगिक विकास तथा कोरबा-चांपा मार्ग में निर्माण कार्य होने और कोरबा, रायगढ़, सक्ति जिले को जोडऩे वाले मार्ग में भैसमा बाजार पडऩे की वजह से बाजार के दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में पहुंचने वाले व्यापारियों तथा नागरिकों के साथ विवाद कि स्थिति निर्मित होती है। जिससे आवागमन बाधित होता है। उन्होंने जिलाधीश से अनुरोध किया है कि बाजार दिवस शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से संध्या 7 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button