कोरबा

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने आनंदोत्सव के रूप मे हर्षोल्लास के साथ मनाया श्रावणी तीज महोत्सव का पर्व।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा श्रावणी तीज महोत्सव पर्व का कार्यक्रम परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में आनंदोत्सव के रूप मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने सभी को श्रावणी तीज पर्व की बधाई देते हुये कहा की हमारा जीवन खुशियों के लिये है, आनंद के लिये है। और आनंद की प्राप्ति के लिये खुशियां मनाने के लिये हम त्योहारों को परिवार के साथ उत्सव रूप मे मनाकर हम हमारे इस आनंद को कई गुना बढ़ाकर इसकी यादों को हमेशा के लिये संजोए रखते हुये आनंदित होते रहते हैं। वैसा ही आज का श्रावणी तीज का त्योहार है जिसे उत्सव रूप मे पारिवारिक रूप से मनाने के लिये हमारा मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल परिवार यहां परशुराम भवन में एकत्रित हुआ है। श्रावणी तीज महोत्सव मे कुर्सी दौड़, समान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न मनोरंजक गेम का आनंद उठाते हुये सावन क्वीन प्रतियोगिता एवं ग्रीन ग्रीन सुंदरी का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रीमती हेमा शर्मा को सावन क्वीन चुना गया तथा श्रीमती रेखा भात्रा को ग्रीन ग्रीन सुंदरी के ताज से नवाजा गया। tकार्यक्रम के अंत मे मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की सचिव श्रीमती अंशु शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया सभी का सधन्यवाद आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका ऊर्मिला शर्मा, अध्यक्षा प्रतिभा शर्मा, सचिव अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजु शर्मा, उपाध्यक्ष उमा भात्रा, सहसचिव पुनम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्या सरला शर्मा, प्रेमलता शर्मा, निर्मला शर्मा, आशा शर्मा, पुष्पा शर्मा, ज्योति शर्मा, बबली शर्मा,अंजू चौमाल, कल्पना शर्मा, रेखा भात्रा, पुष्पा शर्मा, सविता थलिया, हेमा शर्मा एवं सुनीता शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button