कोरबा

राजस्व मंत्री ने दर्री डेम के निकट बन रहे ब्रीज निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री डेम के निकट सेतू निगम द्वारा किये जा रहे ब्रीज निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा कराने की सलाह दी।

सेतू निगम के अधिकारी एस.डी.ओ. अक्षय कुमार जैन ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बताया कि एक स्लेब की ढलाई आज हो जावेगा तथा दूसरे एवं अंतिम स्लेब की ढलाई 05 जून को होगा तत्पश्चात् वाल निर्माण, टाप लेयर फूटपाथ एवं दोनो तरफ का पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इन सभी कार्यो को जुलाई 2022 तक पुरा कराने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी की महती मंशा है कि इस ब्रीज का निर्माण समय सीमा में पूरा हो और अगस्त 2022 के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों से होने के बाद आवागमन की सुविधा सुगम हो सके।

सेतु निर्माण द्वारा निर्माण ब्रीज के निरिक्षण के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पी.डब्लू.डी. द्वारा कराये जा रहे दर्री डेम से गोपालपुर तक टू-लेन सड़क निर्माण का जायजा लिया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि सीएसईबी से ध्यानचंद चौक रूमगड़ा तक फोर लेन सड़क निर्माण का कार्य पुरा हो चुका है और ध्यानचंद चौक रूमगड़ा से गोपालपुर तक टू-लेन सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी सड़कों का निर्माण पुरा कराने हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। निगम के द्वारा भी अनेकों सड़क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।

कुछ सड़कों की स्वीकृति कराया गया है। उन्होने बताया कि वर्ष 2023 तक कोरबा क्षेत्र की सभी सड़क मार्ग का मरम्मत, नवीन निर्माण का कार्य पूरा कराने प्रयास किये जा रहे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में सड़कों पर विशेष ध्यान दिया गया। कोरबा में भी सड़क मार्ग की सुविधा के लिए अनेक कार्य कराया गया है। दर्री डेम की सड़क की समस्या दर्री क्षेत्र वासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गयी थी। बार बार मरम्मत का कार्य कराया गया लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान अब होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के कोरबा आगमन के दौरान मैने इस दर्री डेम से गोपालपुर तक टू-लेन सड़क निर्माण की मांग किया था। जिसे मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषणा कर कार्य हेतु राशि 37 करोड़ की स्वीकृति दी गई। इस सड़क के निर्माण से दर्री, जमनीपाली, जैलगांव, चोरभट्ठी, गोपालपुर, कटघोरा आदि क्षेत्र के राहगीरों को सुविधा मिलने लगेगा।

दर्री डेम सड़क निर्माण एवं ब्रीज निर्माण कार्यों के निरिक्षण के दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति संतोष राठौर, धुरपाल सिंह कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, पार्षद सुनील पटेल, रोपा तिर्की, एल्डरमेन आशीष अग्रवाल, मनीराम साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, रेखा त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रमेश नवरंग, राजेन्द्र निर्मलकर, डॉ. एल पी साहू, तारकेश्वरी शर्मा, रतन यादव, सुरेन्द्र यादव, बिसाहू दास, भरत लाल साहू, डी. बार्मन बाघे, सत्येन्द्र ठाकुर, रति देवांगन, भुनेश्वर साहू, विवेक श्रीवास, सरस्वती सूरज पटेल, सतीश मेहर, लवकुश मरावी, सोनदास मिरी, परमेश्वर साहू, पूजा श्रीवास, ललीता गभेल, हसीना बेगम सहित ई. अशोक वर्मा पीडब्लूडी, ए.ई. वैभव सोमेवल, एसडीओ रहमान, ठेकेदार अशोक मित्तल, गोवर्धन दास, गोविन्द राम आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button