कोरबा

शहर की अशोका वाटिका को मिला नया स्वरूप,कल होगा लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की परिकल्पना हुई साकार

स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल, पर्यटन की दृष्टि से किया गया है विकसित

कोरबा (ट्रैक सिटी) शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित अशोका वाटिका अब नए स्वरूप में विकसित हो चुकी है। निश्चित तौर पर नया स्वरूप कोरबा के नागरिकों को आकर्षित करेगा। क्योंकि इसका विकास स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और पर्यटन की दृष्टि से किया गया है। इसकी परिकल्पना राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की थी।
ट्रांसपोर्ट नगर एरिया में 50 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्रफल में स्थित एवं 10 करोड़ रुपए की लागत से नव निर्मित अशोक वाटिका का 29 अगस्त की संध्या 5 बजे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और पर्यटन को ध्यान में रख अशोक वाटिका को विकसित किया गया। आर्कषक प्रवेश द्वार को पार करते ही दोनों ओर तीन- तीन सौ फीट लंबे फव्वारे लोगों का स्वागत करेंगे। इतनी लंबाई वाले फव्वारे पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं देखने को नहीं मिलेंगे। इसके बाद सामना होगा फ्लेमिंग स्टेप फाउंटेन से। इतना ही नहीं 50 फीट की ऊंचाई तक पानी की बौछार उछालने वाले दिल के आकार का हाईजेट फव्वारा और बब्बलर फाउंटेन लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे।

6000 स्क्वायर फीट का योगा सेंटर

नव निर्मित अशोका वाटिका उद्यान में करीब छह हजार स्क्वायर फीट एरिया में शेडयुक्त योगा सेंटर बनाया गया है। खास बात यह है कि इसके चारों ओर अरेका पॉम के पौधे लगाए गए हैं जो पूरे समय ऑक्सीजन देने काम करेंगे। उद्यान में योगा हट जोन भी बनाए गए हैं।

इनडोर क्रिकेट टर्फ स्टेडियम, चिल्ड्रन प्ले जोन

करीब पांच हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में इनडोर क्रिकेट टर्फ स्टेडियम तैयार किया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की टर्फ ग्रास लगाई गई है। यहां क्रिकेट खिलाड़ी प्रेक्टिस कर सकते हैं। जिले में इस तरह की पहली व्यवस्था है। इसी तरह चिल्ड्रन प्ले जोन तैयार किया गया है। यहां बच्चों के लिए खेल और मनोरंजन की सुविधाएं हैं। वॉलीबॉल कोर्ट का भी निर्माण किया गया है।

टेनसाइल सीटिंग के जरिए ग्रहण होगी शुद्ध हवा

पूरी आशोक वाटिका में एक लाख से ज्यादा 300 प्रजातियों के पेड़- पौधे विकसित किए गए हैं, जो ऑक्सीजोन का काम करते हैं। उद्यान के एक कार्नर में अमीबा रोज गार्डन तैयार किया गया है। इसके अलावा विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाए हैं। 25- 30 की संख्या में रंगबिरंगे फूलों के पौधों की एक सीरिज भी है। एक बटरफ्लाई गार्डन भी है। इसके अलावा औषधीय पौधों का भी रोपण किया गया है। पौधों को निरंतर पानी मिले, इसके लिए ड्रिप इरेगेशन सिस्टम विकसित किया गया है। हरेभरे पेड़- पौधों के बीच बेहतर बैठक व्यवस्था बनाई गई है। इसमें टेनसाइल सीटिंग एरेजमेंट खास है। एक ओपन थिऐटर भी है। हर आयु वर्ग के लिए पैदल चलने हेतु अलग- अलग पथ-वे का निर्माण किया गया है।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

रेल ट्रेक, फूड जोन, साइकिलिंग ट्रेक, लैंड स्केपिंग, वेंडर जो, रॉक गार्डन, कैफेटेरिया, महिला व पुरुष के लिए पृथक- पृथक टायलेट, पार्किंग सुविधा, टिकट काउंटर आदि।

आम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग होने जा रहा पूरा- जयसिंह

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि अशोक वाटिक के उन्नयन की एक बहुप्रतीक्षित मांग थी। कोरबा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने तत्काल अशोक वाटिका के उन्नयन के लिए 10 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की और एक निश्चित समय पर इसे नए सिरे विकसित करने का कार्य किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button