कोरबा। स्वाधीन भारत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर समूचे राष्ट्र द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान आगामी 13 से 15 अगस्त 2022 तक प्रायोजित है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्र के नागरिकों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य बोध कराना एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की धारणा को जागृत करना है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला कोरबा के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया कि वे अपने घरों में तिरंगा लगाकर अपने राष्ट्र प्रतीक को सम्मान एवं उसके प्रति समर्पण दिखाएं।
जन जागरण रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रध्वज तिरंगा खरीद लिया है और आगामी दिवस में उसे अपने घरों पर सुशोभित भी करेंगे।
जन जागरण रैली के कार्यक्रम प्रभारी जिला प्रकोष्ठ के कार्यालय प्रभारी सुनील चौहान जी रहे।
उक्त जन जागरण रैली में प्रदेश संयोजक मनोज परासर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण श्रीवास, मंडल अध्यक्ष कोसाबाड़ी अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा विकास झा, जिला सहसंयोजक ललेश दुबे, हार बाई, लोकेश चौहान, हरण राठौर, गिरधारी रजक, बिहारी रजक, साधराम यादव, गणेश भवसागर, सरिता कौशिक, कृष्णा राठौर एवं अनेक स्थानीय नागरिक गण शामिल रहे।