कोरबा (ट्रैक सिटी) डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन कोरबा की आज तिलक भवन में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आज की इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य प्रशासन के द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों पर जो रोक लगाया जा रहा है जिसमे कुछ भ्रांतियों हैं उन्हें समाचार के माध्यम से आम जानता और प्रशासन तक पहुंचाना हैं। एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रशासन के दिये गाइडलाइन जो इस प्रकार है

◆ रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल डीजे पूर्ण प्रतिबंध
◆ डीजे किसी भी संवेदन शील जगह जैसे स्कूल कॉलेज अस्पताल वृद्धाश्रम और कोई भी सरकारी दफ्तर के सामने से नहीं जाएगी या उस जगह में साउंड पूर्ण प्रतिबंध रहेगी
◆ साउंड एक मानक क्षमता में चलेगी जो माननीय सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ८५ से १०० dba रहेगी।माननीय प्रशासन की इन सारी गाइडलाइन को हम सभी व्यापारी ससम्मान पूर्वक मानते हैं पर कुछ भ्रांति हैं या हमारी निवेदन है जो इस प्रकार है।

सबसे पहले की कलेक्ट्रेट में मीटिंग लेने के बाद जिसमें हमको दिशा निर्देश दिया गया उसके बाद सभी थाना क्षेत्रों से डीजे संचालकों के पास फोन आ रहे हैं और उनसे उनके समान के बारे में वो समान कहा रखते हैं, वो किस गाड़ी में समान ले आते हैं, ये सब पूछा जा रहा है। इससे डीजे व्यापारी में भय व्याप्त है क्योंकि विगत वर्ष पुलिश प्रशासन द्वारा घर में रखे सामान को जो रोड में चल भी नहीं रहा था उठा के ले गये और जबरजस्ती जप्ती बनाया गया था। जो सरासर गलत है वही बात फिर सामने आ रही है कि प्रशासन अभी पूजा विसर्जन के समय कुछ नहीं करेगी परंतु दो दिन- चार दिन बाद फिर वही रवैया अपना के घर से सामान उठाएगी। तो हमारी इतनी मांग है कि वो अभी से अपना व्यापार बंद कर देते है अगर हमारा व्यापार आपराधिक या असामाजिक है तो इसका हम बहिष्कार करते हैं।
◆ अगर प्रशासन को डीजे जप्त कार्यवाही करना है तो रोड में तत्काल करें और इसमें पूजा समिति के ऊपर भी कार्यवाही हो चार दिन बाद घर से सामान ना उठाएँ।
◆ प्रशासन नशा मुक्ति अभियान नशा करने वाले के लिये चलाती है नशा बेचने वालों के ऊपर नहीं तो यहाँ फिर कार्यवाही डीजे वालों के ऊपर क्यों क्यों किसी राजनैतिक या धनाड्या वग्र के कार्यक्रम में साउंड को लेकर कोई कार्यवाही नहीं होती । पाली महोत्सव में कौन सा साउंड लगा था जो प्रशासनिक नियमों में चल रहा था वो तो पुरानी बात अभी कटघोरा में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है वहाँ तो आप देख लीजिए क्या साउंड लगा है या क्या लगेगा, क्या वहाँ कार्यवाही होगी या सिर्फ़ गरीब तबके के लोगों को टारगेट किया जाएगा प्रशासन जवाब दें।
◆ साउंड की मानक क्षमता किसी साउंड इंजीनियर से चैक करायें ऐसे किसी व्यक्ति से ना करायें जिन्हें साउंड की नालेज या जानकारी ही ना हो। डिसीबल चेक करने की बॉक्स और साउंड मीटर की एक निश्चित दूरी होती है उसका पालन करें । हम प्रशासन से और आम जानता से यही प्रार्थना करते हैं कि अगर इसके बाद भी साउंड या डीजे व्यापार से आम जन को इतना ही नुकसानी हो रहा है तो हम इस व्यापार का यही से बहिष्कार करते हैं और प्रशासन के इस मुहिम में हम उनका साथ देते हैं। ससम्मान डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन कोरबा और अगर आपको लगता है कि हम आपकी खुशियों में शामिल होकर आपकी खुशियों को हर्षोल्लास में मनाने में आपके साथ देते हैं तो कृपया हमारा साथ दें प्रशासन द्वारा दिये गाइड लाइन का पालन किया जायेगा बस यही आप सभी से विनती है।

