कोरबा

राजपूत क्षत्रिय समाज 17 जून को भव्य रूप से मनाएगा छत्रसाल महाराज महाराणा प्रताप की जयंती

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) रविवार की शाम राजपूत क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह की अगुवाई में बुधवारी स्थित समाज के राम जानकी भवन में आयोजित की गई । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह ने उपस्थित सामाजिक जनों को अवगत कराया की 17 जून को समाज और देश के वीर सपूत छत्रसाल महाराजा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जानी है। लिहाजा इस अवसर पर जयंती को भव्य रूप से मनाने उपस्थित सभी समाज के कनिष्ठ और वरिष्ठ लोगों से सुझाव आमंत्रित किया गया।बैठक में  उपस्थित सभी ने जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह के विचार पर सहमति जताते हुए आयोजन को भव्य रूप देने रूपरेखा तैयार की।  इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख के रूप में समाज के संरक्षक ठाकुर दीपक सिंह को जिम्मेदारी सौंप गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 जून की शाम पुराना बस स्टैंड स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो की पावर हाउस रोड, टी.पी. नगर चौक, सीएसईबी चौक होते हुए सुभाष चौक, निहारिका और घंटाघर पहुंचेगी यहां से समाज की महिलाओं के जत्थे के साथ यह शोभायात्रा बुधवारी छत्रसाल वीर महाराणा प्रताप चौक स्थित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करेगी। इसके बाद समाज के राम जानकी भवन स्थित प्रांगण में विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह एवं उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने इस भव्य आयोजन में सामाजिक जनों के साथ अन्य समाज के लोगों को भी परिवार के साथ आमंत्रित किया है। रविवार को संपन्न हुई इस बैठक में जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह ,उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह, समाज के वरिष्ठ रमेश कुमार सिंह एनटीपीसी जमनीपाली, ठाकुर सुरेंद्र बहादुर सिंह, ठाकुर रघुराज सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह ठाकुर ,मंटू सिंह ठाकुर, गुलजार सिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह राजपूत पुरानी बस्ती कोरबा, ठाकुर दिनेश सिंह, ठाकुर कमलेश सिंह, ठाकुर राज सिंह, इंजीनियर अशोक सिंह, प्रभात शाही, आदर्श शाही, ठाकुर विनय सिंह, ठाकुर लव प्रताप सिंह, ठाकुर आरडी सिंह, ठाकुर स्मिथ कुमार सिंह, ठाकुर कैलाश सिंह राजपूत, ठाकुर प्रज्वल सिंह एवं ठाकुर सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button