TRACK CITY NEWS कोरबा शहर में अग्रवाल सभा एवं रोटरी क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से अग्रसेन भवन में दिव्यांगजनों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया। इस अवसर पर 11 जोडों का विवाह संपन्न कराया गया।
अग्रवाल सभा एवं रोटरी क्लब के द्वारा दिव्याग जनों के जीवन में एक खुशी के पल को जोडते हुए उनका सामूहिक विवाह का आयोजन अग्रसेन भवन में भव्य स्तर पर आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहे। विवाह के इस शुभ कार्य के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मिडिया को कहा कि “आज
अग्रसेन भवन में दिव्यांगो जनो के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी जोड़ो को मैं हार्दिक शुभकामनाए देता हूं। उनका जीवन सुखमय हो उनके परिजनों को भी बधाई देता हूं।”
अग्रवाल सभा व रोटरी क्लब ने इस कार्यक्रम के लिए मेहनत बहुत मेहनत की है। इस अवसर पर कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि अग्रवाल सभा व रोटरी क्लब के द्वारा समाज में एक पुण्य कार्य किया जा रहा है इसके लिए मै उन्हें बधाई देता हूं। वैवाहिक जीवन में बंधने वाले जोड़ो के सुखद जीवन की कामना करता हूं।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि “दिव्याग जनों के सामुहिक विवाह कोरबा के लिए एक मिशाल है उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के कोई भी जोड़े अगर आपके जानकारी में आते है तो हमारे इसी तरह के समाजसेवी आयोजन होते रहेंगे मैं उनके सुखद जीवन की कामना करता हूं।”
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. बी.बी. बोर्डे ने जानकारी देते हुए कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाजिक कार्य करता है। उसी कडी में हमारे द्वारा दिव्यांग जनों का सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया मैं विशेष रूप से अग्रवाल बंधुओ को धन्यवाद देना चाहता हूं की उनका इस कार्यक्रम में बहुत बडा सहयोग रहा है। दाम्पत्य जीवन में बंधने वाले जोड़ो के सुखद भविष्य की कामना करता हूँ
इस अवसर पर प्रोग्राम डायरेक्टर संजय बुधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग जनों के उत्थान में रोटरी क्लब लगातार कार्य कर रहा है। इसके पहले भी हमारे द्वारा कृतिम अंको का शिविर का आयोजन भव्य रूप से किया गया था। अब हमारे द्वारा दिव्यांग जनो के सामूहिक विवाह का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया हैं। विवाह कार्यक्रम की सभी व्यवस्था की गई जिसमें उनके विवाह का हर कार्यक्रम का ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर दिव्यांग जनों को मंत्रो उच्चारण के साथ पारिवारिक परिवेश में परिणय सूत्र भांडा गया। जहां दिव्यांगजनों के चेहरे व उनके परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी।वहीं अन्य समाज के लोगों के द्वारा भी बढ-चढ कर हिस्सा लिया गया। नव वर-वधू को आशीर्वाद के साथ उपहार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण बुधिया, राजकुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विमल जाजोदिया, संतोष अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, श्याम
अग्रवाल, श्रीमती आभा अग्रवाल, श्रीमती भगवती अग्रवाल, रोटरी क्लब संजय बुधिया, भारती अरोडा, भूमिका अग्रवाल, दीपक लांबा, पारस जैन, धर्मेंद्र जैन, संजय अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनजीत सिंह, भूरा, निकेश भूटानी, नितीन चतुर्वेदी, रजनीश अग्रवाल,राकेश अग्रवाल, सतनाम सिंह, विक्रम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

