Korba

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरी मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम एक हादसा हो गया। हादसे में गंभीर घायल उक्त युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिसकी पहचान अनूप दुबे के रूप में की गई है। उसके बड़े भाई अजय दुबे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल मर्चुरी पहुंचकर पहचान की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार बालको मुख्य पर सोमवार की शाम एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों की नजर पड़ने पर डायल 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर उनके परिजन द्वारा उसकी पहचान अनूप दुबे के रूप में कर बताया की मृतक 26 वर्षीय अनूप दुबे मूलत दर्री जमनीपाली के ग्राम सेमीपाली का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई अजय दुबे ने बताया कि अनूप शाम 4 बजे घूमने के लिए निकला था। जहां काफी रात होने के बाद उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

सुबह एक फोन आया कि उसके भाई दुर्घटना में घायल हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर था और एक निजी वाहन चलाया करता था। वह बालको कब कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा है। यह परिजनों के भी समझ से परे है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button