Korba

अनियंत्रित बाइक जा टकराई पेड़ से, दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बालको क्षेत्र में शनिवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको क्षेत्र के रोकबहरी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में दशहरा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए कुछ मेहमान घर आए थे। उनके लिए बाइक में सवार तीन युवक खाने पीने का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक में सवार विष्णु मंझवार और मोहन निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आसपास केलोगों के मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 की टीम और 108 की टीम को दी गई, मौके पर पहुंची टीम द्वारा तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक इलाज शुरू किया गया। दोनों मृतकों का पीएम कार्यवाही कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button