कोरबा

अवैध कब्जा का आरोप लगाकर मेरी छवि खराब करने का किया जा रहा प्रयास – राजकुमार खत्री

 

कोरबा,बरपाली(ट्रैक सिटी) । बरपाली के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य राजू खत्री पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है। उनके ऊपर लग रहे आरोपों पर जब उनका पक्ष जानने उन्हें संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी बेजा कब्जा नहीं किया जा रहा है। राजू खत्री ने बताया कि सन 2017 में उक्त जमीन को भरत लाल पिता सहेत्तर सारथी से ₹70000 में उसने खरीदा था। उक्त भूमि को खरीदने के एवज में उन्होंने भरत लाल को ₹10000 बयाना तथा दिनांक 23/11/2017 को बकाया राशि 60,000 रुपए का भुगतान किया था जिसका बिक्री अनुबंध पत्र भी उनके पास हैं। उक्त जमीन को विक्रेता द्वारा घर में आवश्यक कार्य और रुपए की जरूरत होने के कारण बेचा था।

 राजू खत्री ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जब से वह जनपद सदस्य बने हैं तब से कई लोगों के पेट में दर्द उठा हुआ है इसी कारण बेवजह की बातें करके उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा हैं । उन्होंने ऐसे लोगों को जो उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोग बाज आ जाए वर्ना उनके खिलाफ वह मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button