Uncategorized

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

मारूति आर्टिका कार में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ कीमती 41,25,000 रूपये का गांजा जप्त ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

ट्रैक सिटी न्यूज़। ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहाॅं से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक, के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

दिनांक 18.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक मारूति आर्टिका कार में पदमपुर ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पलसापाली नाका बसना के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति आर्टिका क्रमांक GJ 14 AA 5971 आ रही थी जो पुलिस टीम को खडा देख तेज रफ्तार से नाका को तोड कर बसना सिटी की तरफ भाग गया और पुलिस टीम द्वारा पकडने के डर से वाहन को नायक पारा बसना में वाहन को खडा आरोपी फरार हो गये।

वाहन की तलाशी ली गई। मारूति आर्टिका के पीछे डिक्की में 08 प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 08 प्लास्टिक बोरी में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर वाहन को जप्त किया कर 165 किलो ग्राम कीमती 41,25,000 रूपये गांजा एवं मारूति आर्टिका कार कीमती 3,00,000 रूपये कुल जुमला कीमती 44,25,000 रूपये जप्त किया गया। पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा है। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर अज्ञात वाहन का चालक व अज्ञात आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि रनसाय मिरि प्रआर. महेन्द्र यादव आर. निर्मल बरिहा, नरेश बरिहा, संजय सोनी, सतीश दास तथा थाना बसना की टीम द्वारा गई।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button