कोरबा

आयुष्मान कार्ड पंजीयन एक दिवसीय महाअभियान 07 जुलाई को 

 

कोरबा(ट्रैक सिटी)। जिले के विकासखण्डों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 07 जुलाई 2023 को जिले के 3000 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों की डयुटी लगाकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी शहरी में सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रो/ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम व ग्राम पंचायतो में तथा जिले के सभी स्कुलो में साथ ही जिले के सभी च्वाईस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। शिविर स्थल पर हितग्राहियो को लाने के लिये क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिव एवं मितानीनो को जिम्मेदारी दी गई है, 3 लाख 40 हजार हितग्राही ऐसे है जो अब तक आयुष्मान कार्ड नही बनवाये है, वे निक्त तिथि को आयुष्मान कार्ड पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें। इसके लिये हितग्राही नजदीक के रोजगार सहायक, सचिव, स्कुल के शिक्षको, आंगनवाडी कार्यकर्ता, मितानिन / स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा च्वाईस सेंटर (कामन सर्विस सेंटरो) एवं जिला चिकित्सालय/मु.स्वा.केन्द्र/प्रावस्था केन्द्र/ उपस्था केन्द्रो तथा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड एवं अपडेटेड आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवा सकते है जिसका निशुल्क पीव्हीसी कार्ड राज्य स्तर से हितग्राही को उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त केन्द्रो एवं च्वाईस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु “मना करने अथवा नगद राशि की मांग करने पर इसकी शिकायत 104 न पर कर सकते है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी, बीमारी का दर समस्या निवारण अथवा शिकायत के लिये हेल्प लाईन टोल फ्री

नम्बर 104 अथवा 14555 में किसी भी वक्त संपर्क किया जा सकता है इसके अलावा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा शासकीय एवं निजी पंजीकृत अस्पताल में उपस्थित होकर आयुष्मान मित्र से संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं ही खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में 46 शासकीय चिकित्सालय एवं 17 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है। इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्ता एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के द्वारा सभी मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया गया कि जिले में छूटे सर्प परिवारों व सदस्यों का शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।

अपील अतः सभी जिलेवासियों से अपील है कि आपके नजदीकी मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा च्वाईस सेन्टरों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंजीकृत निवी विकित्सालय में उपस्थित होकर परिवार के सभी सदस्यों का पृथक-पृथक आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराकर प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख तक का एवं अन्य गंभीर बीमारियों हेतु मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजनांतर्गत 20 लाख का उपचार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button