कोरबा

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार उन्मुख अवसर।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ जिले के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा तथा भविष्य में बेहतर रोजगार संभावनाएँ विकसित होंगी।

योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को लगभग 9000 रूपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 6 से 9 माह की अवधि तक मिलने वाला यह कार्य अनुभव युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करेगा।

युवाओं को योजना से जोड़ने हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। जिले के इच्छुक युवा पहले माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें स्वतः प्रधानमंत्री इंटर्नशिप वेबसाइट से जोड़ दिया जाएगा। इससे आवेदन प्रक्रिया सहज, सरल और सुगम हो सकेगी, तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है जो पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर अपने करियर को दिशा देना चाहते हैं।

जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की जाती है कि वे समय पर पंजीयन कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म तथा संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button