कोरबा

आरटीआई का उलंघन करते दिख रहे लोक सूचना पदाधिकारी ।

प्रथम अपील के बावजूद जानकारी नहीं मिलने के कारण युवक ने किया राज्य सूचना आयोग को द्वितीय अपील ।

कोरबा/पाली .कोरबा जिला के पाली ब्लॉक के अंतर्गत में पड़ने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं विकास खंड शिक्षा पदाधिकारी के लोक सूचना अधिकारी से पाली के स्थानीय निवासी एवं महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी (आर टी आई विभाग) के
जनप्रतिनिधि / सामाज सेवक के रूप में कार्यरत युवक गौरव श्रीवास्तव द्वारा शिक्षा विभाग के शिक्षा संस्थान में केंद्र व राज्य शासन द्वारा विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षण सुविधाओं एवं खेलकुद् से संबंधित विषयों की जानकारी चाहते हुए विद्यालय के जन सूचना अधिकारी से सूचना जानने के अधिकार के तहत् जानकारी चाहने की कोशिश की गई ,चुकी आवेदक युवक के द्वारा चाही गई जानकारी जनहित से संबंधित है की क्या वास्तविक में सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में उनके विकास के लिए विद्यालय को प्रद्दत सुविधाओं से विद्यार्थी कही वंचित तो नही ? शासन द्वारा प्रदान कराने वाली शिक्षा योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं ?
लेकिन आवेदक गौरव श्रीवास्तव को आज तक शिक्षा विभाग के जन सूचना अधिकारी गोल गोल रानी की तरह गुमराह करते हुए घुमा रहे है अर्थात जानकारी अब तक युवक को नहीं प्रदान कराई गई है ,इससे स्पष्ट शंका लगाया जा सकता है कि कही शिक्षा विभाग भी तो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं । आखिर क्यों जन सूचना अधिकारी द्वारा सूचना के अधिकार कानून का उलंघन किया जा रहा है ।क्या विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के शिक्षा से संबंधित सर्वांगीण विकास की जानकारी स्कूल विद्यालय के प्रबंधन अधिकारी एवं खंड के मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा कागज़ स्तर पर डाटा तैयार कर नही रखा है । या फिर जानकारी देने से कतरा रहे है । जबकि सूचना के अधिकार अधिनियम का मूल उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाने ,सरकार के कार्य में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना ,भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना और वास्तविक अर्थों में हमारे लोकतंत्र को लोगो के लिए कामयाब बनाना है ।
परंतु विद्यालय के लापरवाह जन सूचना अधिकारी शायद इन सब बातों से वंचित है या शायद उन्हें इस विषयों में पढ़ाया नही गया होगा । या तो फिर विद्यालय के विकास में कही भ्रष्टाचार तो नही कर रहे है । सायद यही कहा जा सकता है इनके रवईया को देख कर ।
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आवेदक गौरव श्रीवास्तव के द्वारा द्वितीय अपील अधिकारी/छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष द्वितीय अपील दायर किया गया है ।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button