कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिले के कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित उरगा थाना अंतर्गत ग्राम बिंदिया में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में देर रात आग लग गई। घटना से दुकान में रखे हुए सामान जलकर ख़ाक हो गए। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक योगेश साहू को जब इस घटना का पता चला तो वे दुकान पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आग कैसे लगी है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
Leave a Reply

