कोरबा

सही दवा शुध्द आहार के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच।

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ ‘सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार‘ इस थीम के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई के बीच पन्द्रह दिवसीय सघन जांच अभियान की अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालों की फार्मेसियो की निरीक्षण की कार्यवाही की गई है। यह अभियान सचिव स्वास्थ्य एवं नियत्रंक के आदेशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा गठित दल के द्वारा सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन रूप से चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार में जिला कोरबा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि प्रकोष्ठ से औषधि निरीक्षक सुनील सांडे, रिशी साहू एवं वीरेन्द्र भगत भाग की संयुक्त टीम के साथ विशेष रूप से जन जागरूकता, विभिन्न क्षेत्रों में स्थित निजी एवं शासकीय अस्पताल की फार्मेसियो की जांच, तथा एंटीबायोटिक एवं स्वापक मनः प्रभावी औषधियों के नियंत्रित उपयोग से संबधित कार्यवाही की गयी। यह अभियान औषधियों की गुणवत्त, सुरक्षित उपयोग, कोल्ड चेन संधारण, नियमानुसार विक्रय तथा जन स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

अभियान में जिला स्तर पर स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों तथा एंटीबायोटिक औषधियों के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत एन. के. एच. हास्पीटल कोरबा के डाक्टर एवं नर्सिग स्टॉफ को उक्त औषधियों के दुरूपयोग के कारण शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभाव एवं औषधियों के प्रतिरोधक क्षमता के असर के बढ़ते खतरे के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों के औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम तथा अवैध उपयोग, दुरूपयोग तथा अनियमित विक्रय को रोकने हेतु एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानो की जानकारी दी गयी। तथा विभाग के द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया कि चिकित्सक के पर्चे के बिना ऐसी औषधियों का क्रय विक्रय अपराध है तथा इसका् स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड सकते है।

इसी क्रम में निजी एवं शासकीय अस्पतालों से संबद्ध फार्मेसियो का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के संधारण, रिकार्ड संधारण, कय विक्रय अभिलेख, तापमान नियत्रंण व्यवस्था, एक्सपायरी एवं शेड्यूल एच एवं एच वन औषधियो के नियमानुसार संधारण की जांच की गयी। इसके अतिरिक्त अस्पतालों में प्रतिकूल औषधि प्रभाव की रिपोर्टिंग प्रकिया का भी परीक्षण किया गया। संबधित फार्मासिस्टो एवं प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक औषधि का वितरण नियमानुसार किया जाए तथा किसी भी प्रतिकूल औषधीय प्रभाव की सूचना समय पर संबधित प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाये । उक्त अभियान में टीपी नगर स्थित केडीसीसी फार्मेसी डां आशीष अग्रवाल क्लीनिक, महादेव फार्मेसी शिवाय हास्पीटल, अहान मेडिकल फार्मेसी, शिवाय हास्पीटल नया बस स्टैंड, आरोग्य धाम हास्पीटल नया बस स्टैंड, हर्षिका फार्मेसी डा. प्रिसं जैन नया बस स्टैंड, पालीवाल मेडिको गेवरा, एम.के. मेडिको दिपका, शासकीय अस्पताल केन्द्रीय औषधि भंडार, शासकीय अस्पताल ओपीडी, रानी धनराज कुंवर पीएचसी, जेपी सर्जिकल पीजी कालेज, मां सर्वमंगला मेडिकल, पूनम ड्रग हाउस कोसाबाडी की जांच की गयी ।

अभियान के दौरान औषधि निरीक्षको द्वारा संबधित संस्थानो को औषधियो के सुरक्षित भंडारण, नियमानुसार विक्रय, रिकार्ड संधारण एवं जन स्वास्थ्य सुरक्षा के संबध में आवश्यक निर्देश दिये गए । औषधि विभाग के द्वारा यह कार्यवाही आगामी दिनो में भी सतत रूप से जारी रहेगी ताकि जिले में सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं नियमानुसार औषधि उपलब्धता सुनिश्चत की जा सके।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button