NEWS

उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगा आशिर्वाद: पुलिस अधीक्षक ने आगर नदी घाट पर किया पूजा अर्चना

मुंगेली (ट्रैक सिटी) मुंगेली में आज महापर्व छठ पूजा का शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने भी आगर नदी घाट पहुंचकर सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया। उन्होंने व्रतियों के साथ जिलेवासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

घाटों पर श्रद्धालु कर रहे छठ पूजा के अनुष्ठान
छठ पूजा के अनुष्ठानों में दूध, जल, ठेकुआ और पांच प्रकार के मौसमी फल अर्पित किये जाते हैं। इसमें गन्ना अनिवार्य रूप से शामिल है। छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बृहस्पतिवार को शाम आगर नदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव को फल, सब्जी और खाने की सामग्री अर्पित की। साथ ही अपने प्रियजनों की प्रसन्नता और समृद्धि की कामना की।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button