कोरबा

उड़ीसा से मुंगेली ले जाया जा रहा था गांजा, ट्रेन का इंतजार करते दो आरोपी और बालक पकड़े गए

कोमाखान/कोरबा (ट्रैक सिटी)। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गांजा ले जाने की तैयारी कर रहे दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को कोमाखान पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 11.420 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 71 हजार रुपये, तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में कुल 6 लाख 31 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास तीन व्यक्ति गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने कोमाखान रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान राहुल साहू (25), निवासी पौंसरी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली, आयुष यादव (20), निवासी पथरिया, जिला मुंगेली और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गांजा रामपुर, ओडिशा से पथरिया, जिला मुंगेली ले जाना बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11.420 किलो गांजा बरामद हुआ।
मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 129/2026, धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जब्ती
11.420 किलो गांजा — कीमत लगभग ₹5.71 लाख
2 मोबाइल फोन — कीमत लगभग ₹60 हजार
कुल जब्त संपत्ति — ₹6.31 लाख

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button