Raipur

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर जताया शोक, दी विनम्र श्रद्धांजलि।

बड़े अर्थशास्त्री थे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी, देश के लिए उनका योगदान यादगार रहेगा : डिप्टी सीएम अरुण साव।

रायपुर (ट्रैक सिटी)। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है।

 

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का राजनीति में एक लंबा अनुभव रहा है। वे देश के आर्थिक सलाहकार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं वित्त मंत्री रहे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्षों तक देश की सेवा की।

साव ने कहा कि, डॉ मनमोहन सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान देश की अर्थव्यवस्था में, देश के विकास में रहा। उनका जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें मै अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अर्थव्यवस्था को जो दिशा दिखाई है, वह निश्चित रूप से यादगार रहेगा।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button