कोरबा

भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटा बस्ती निवासी 22 वर्षीय प्रवेश यादव अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा गांव एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद तीनों युवक देर शाम वापस दर्री लौट रहे थे। इसी दौरान कसनिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर के संपर्क में आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान प्रवेश यादव की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रवेश यादव के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और उपचार के दौरान प्रवेश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार ट्रेलर चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button