बलरामपुर

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

Track city.  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने लाइवलीहूड कॉलेज भेलवाडीह स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचकर आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि का अवलोकन किया तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने विधानसभावार बनाए जा रहे मतगणना कक्षों का अवलोकन करते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण, मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के ठहरने तथा स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग संबंधित समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 04 जून 2024 को सुबह 8 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ईव्हीएम के नोडल अधिकारी श्री राजीव जेम्स कुजूर सहित निर्वाचन संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button