कोरिया

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जनमानस को जागरूकता करने 01 से 08 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरिया (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष कार्यकारिणी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा अनुशंसित समाज में सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्र प्रायोजित योजना उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इस योजना के पांच घटक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल, सतत शिक्षा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जनमानस का ध्यान करने व सभी वर्गों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए 01 से 08 सितम्बर 2024 तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला, विकासखण्ड, नगरीय क्षेत्रों तथा ग्राम पंचायतो के साथ-साथ शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं में किया जाएगा।

साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत 01 सितम्बर को उल्लास पर सेमिनार/सम्मेलन, 02 सितम्बर को उल्लास पर केन्द्रित प्रतियोगिता, 03 सितम्बर को उल्लास पंचायती राज संस्थाएं एवं नगरीय निकाय स्तरीय सम्मेलन, 04 सितम्बर को उल्लास महिला साक्षरता पर केंद्रीय कार्यक्रम, 05 सितम्बर को उल्लास नव भारत साक्षरता पर केन्द्रीय थीम पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता, 06 सितम्बर को उल्लास पर केन्द्रीय नवाचारी गतिविधि का प्रदर्शन, 07 सितम्बर को शैक्षणिक संस्थाओं में उल्लास साक्षरता रैली एवं 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में कलेक्टर एवं अध्यक्ष कार्यकारिणी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं सभी वर्गों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button