Korba

एफआईआर दर्ज करना विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : हरीश परसाई

कोरबा/ कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा क्षेत्र में विपक्षी पार्षदों पर हुए एफआईआर के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव हरीश परसाई, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम मनहर ने संयुक्त रूप से कहा कि बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों में लापरवाही व मनमानी रवैये के खिलाफ विपक्ष के समस्त पार्षदों द्वारा नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में जनहित की माँग को लेकर सीएमओ से मिलने गये। इसके पूर्व भी पत्र के माध्यम से जनहित के कार्यों के निराकरण के लिये पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था। जिस पर सीएमओ ने संतुष्टि पूर्ण उत्तर नहीं दिया।
संयुक्त रूप से आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की जनहित की माँग को रखना सीएमओ को रास नहीं आया। उल्टे उन्होंने पुलिस को आगे करते हुए पार्षद मधुसूदन दास, तेजप्रताप सिंह, संदीप दहरिया, शब्बीर खान, सुनीता मीरी पर अपराध दर्ज करने की कार्यवाही करी। जो सरासर गलत है। जिसकी हम निंदा करते है। सभी पार्षद अपने क्षेत्र कि विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा की इस तरह की कार्यवाही का जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विरोध करते हुए उच्चाधिकारियों से जाँच की माँग करती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button