कोरबा

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक।

सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*दुर्घटना संभावित व चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर प्राथमिकता से सुरक्षा संबंधी सुधार कार्य कराने हेतु किया निर्देशित*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*स्कूल कॉलेज में व्यापक स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के दिए निर्देश*

*सड़क सुरक्षा कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों की तय होगी जवाबदेहीः- कलेक्टर*

*ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर करें कार्रवाईः- एसपी*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के बेहतर पालन सुनिश्चित करने कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभागीय समन्वय, सतत निगरानी एवं समयबद्ध कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विभागों द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त एवं निम्न स्तर के रोड शोल्डर की मरम्मत, आवश्यक स्थानों पर रेडियमयुक्त चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग के तीव्र मोड़ों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रोड शोल्डर एवं क्रैश बैरियर स्थापित कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन कराने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

सड़क सुरक्षा हेतु सौपे गए कार्यों में लापरवाही बरतने पर पीडब्ल्यूडी विभाग को नोटिस जारी

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के भैंसमा स्कूल से सक्ती मोड़, बालको ऐश डेक रोड, रिस्दी ब्रिज से बजरंग चौक मार्ग, दीपका-झाबर रोड, दीपका थाना चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण, जंक्शन सुधार, रंबल स्ट्रिप एवं संकेतक बोर्ड लगाने जैसे सौपे गए कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक

सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरस्पीड वाहन संचालन, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही करने के लिए कहा।

कलेक्टर दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को परिवहन एवं यातायात विभाग के समन्वय से प्रत्येक सप्ताह स्कूलों एवं कॉलेजों में व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की सहभागिता से हेलमेट रैली, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने तथा प्रत्येक माह उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मासिक बैठक में सम्मानित कराने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थानों के लिए वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करने, सड़क सुरक्षा विषयक बुकलेट तैयार कर सभी विद्यालयों में वितरित करने तथा विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों में पीएम राहत योजना के संबंध व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने एवं विभागीय कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण प्रदान के निर्देश भी दिए। साथ ही राहवीर योजना के संबंध में भी आमजनों में जागरूकता हेतु प्रभावी कार्य करने के लिए कहा।

बैठक में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल,एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, ओएसडी तरुण कुमार किरण, जिला परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसईसीएल, बालको एवं विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button