कोरबा

ऐतिहासिक महत्व रखने वाले मंदिरों से खिलवाड़ कर रहे पुजारी, ट्रस्ट बन जाने से मंदिर और ऐतिहासिक धरोहर को संजोने प्रशासन करे प्रयास।

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सावन माह और महाशिवरात्रि में रहती है लोग दूर दूर से जल चढ़ाने आते है लेकिन एक तरफ जहाँ मंदिर से श्रद्धालुओं का लगाव है वही पुजारी ऐतिहासिक मंदिर से इस तरह खिलवाड़ कर रहे है जिसे प्रशासन रोकने में पूरी तरह नाकाम है,लाखो की भीड़ में श्रद्धालु मंदिर आते है और पूजा करते है

यह धार्मिक स्थल कंकेश्वर या चक्रेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर प्रसिद्ध है। यह माना जाता है कि कनकी का मंदिर कोरबा के जमींदारों द्वारा 1857 के आस-पास बनाया गया था।

मंदिर में पत्थरों में बनाई गई कई खूबसूरत चित्रों से सजा हुआ है। भगवान शिव-पार्वती की असंख्य मूर्तियों है। मंदिर निर्माण में उस समय गुड़, बेल, चुना का उपयोग किया गया था।

मंदिर प्रांगण में मंदिर से लगा हुआ चबूतरा बनाये जाने से मंदिर के ऐतिहासिक छवि खराब होने के साथ साथ मंदिर का अस्तिव खतरे में नजर आ रहा है अगर ये सब जल्द नही रोका गया तो यह मंदिर इतिहास के पन्नो में दब जाएगा और एक ऐतिहासिक मंदिर का पतन हो जाएगा।

पुरातत्व विभाग इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने कोई कदम नही उठा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button