कोरबा

कटघोरा पुलिस व सायबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 4 किलो 3 सौ ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के द्वारा कोरबा जिले के पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में 19 जुलाई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कटघोरा के ग्राम लखनपुर क्षेत्रांतर्गत विजयीपुर मार्ग में एक व्यक्ति अपने स्कूटी में एक बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर व उनकी टीम सायबर सेल द्वारा सूचना की तस्दीक कर उक्त व्यक्ति को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा की गयी पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमीर दास निवासी बाँधाखार पाली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर कथित आरोपी अमीर दास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 04 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती लगभग 43,000/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध थाना कटघोरा में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button