कोरबा

कपुबहरा ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य विशेष ग्रामसभा का आयोजन

 

कपुबहरा (ट्रैक सिटी) स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत कपुबहरा प्रांगण में एक भव्य विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती मधुरी देवी ने संयुक्त रूप से किया।

सभा में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य एवं भाषण के माध्यम से स्वच्छता अभियान, बाल हितैषी व महिला हितैषी पंचायत बनाने की झलक प्रस्तुत की गई।

महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने हस्तनिर्मित अचार, ग्राम मसाले, कपड़े से बनी वस्तुएँ, पर्स, बैग, थैला, चटाई एवं पांवदान की प्रदर्शनी लगाई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पोषक तत्व, बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर जानकारी दी।

ग्राम पंचायत के दोनों प्राथमिक विद्यालय मुढ़ाभाटा एवं बस्तीपारा के बच्चों, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी फेलो ऋषव राज के नेतृत्व में किशोरी क्लब की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

इस मौके पर सीनियर प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र विद्यार्थी की उपस्थिति ने सभा को और खास बना दिया। उन्होंने पंचायत सचिव एवं सरपंच की प्रशंसा करते हुए पंचायत को निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही। पिरामल फाउंडेशन की टीम से सीनियर प्रोग्राम लीडर मंशु शुक्ला एवं प्रोग्राम लीडर रिचा साहू ने मोहल्ला कक्षाओं एवं नए स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। वहीं एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन के जिला समन्वयक विजय प्रताप ने महिला एवं बाल विकास की फ्रंटलाइन वर्कर्स को बधाई दी।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव सूरज जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र, जनपद सदस्य सरस्वती जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा बजरंग पटेल, जनपद जीविका से रूपेश कहरा,फेलो अनिल कुमार भारद्वाज, मनरेगा पी.ओ. दिलीप मेहता, क्लर्क आशीष कटवार, हेडमास्टर श्रीमती रजनी ओगरे, शिक्षिका श्रीमती साधना मैडम, सुत्तरा की सरपंच एवं लखनपुर के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उपबोधन के साथ हुआ। बच्चों एवं युवाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का कार्य ग्राम पंचायत कपुबहरा के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं सचिव द्वारा किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button