गरियाबंद

गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा, 63 लाख के हीरों के साथ पकड़ा गया तस्कर।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 34 बिना तराशे हीरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा के कालाहांडी निवासी आरोपी से करीब 63 लाख रुपये के हीरे बरामद हुए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जांच जारी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने बतलाया कि हीरे काफी बड़े हैं और 127 कैरेट के हैं और इससे पहले इतने बड़े हीरे कभी जप्त नहीं हो पाए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां हीरा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नहरगांव स्कूल के पास से आरोपी बंशी शेट्टी को पकड़ा, जो उड़ीसा के कालाहांडी का रहने वाला है। आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई साइबर सेल और स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हीरा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button