यातायात नियमों का पालन ना करने वाले 7 वाहन चालकों पर की कार्रवाई
कोरबा,करतला (ट्रैक सिटी) पुलिस अधीक्षक कोरबा, यू उदय किरण के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्ग दर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना करतला पुलिस द्वारा करतला में दिनांक 8/7/23 को पैदल मार्च किया गया और विजिबल पुलिसिंग के तहत करतला पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर दुकानदारों को पूछताछ कर जहां थाना प्रभारी लालन पटेल ने अपनी टीम के साथ पुलिस की उपस्थिति दिखाई वहीं सुरक्षात्मक उपायों के बारे में दुकानदारों को बताया और दुकानों के खुलने बंद होने के समय के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक समझाइश दिया गया।
करतला एक ग्रामीण इलाका है जिसमे स्टेट हाईवे 4 (एनएच130A) मुख्य मार्ग है। ग्रामीण इलाका होने से मवेशियों के बड़ी संख्या में रोड पर बैठे होने से मार्ग में अव्यवस्था दिखाई दिया। भारी और हल्की वाहनों के अधिक मात्रा में चलने से यह रोड़ बहुत ही व्यस्त रहता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए थाना करतला प्रभारी द्वारा पशुओं के उचित देखरेख की व्यवस्था करने उनके मालिकों एवम ग्राम सरपंच को आवश्यक समझाइश के लिए अलग से थाना बुलाया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र होने से जादातर लोगो को नियम कानून की जानकारी नहीं होने से लोगो के द्वारा वाहन और यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जिसके कारण लोगो को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए 7 वाहनों पर चलानी कार्यवाही करते हुए 2100 रुपए का समन शुल्क लिया गया।
करतला पुलिस की टीम सहायक उप निरीक्षक विनोद खांडे, अशोक खांडेकर, प्रधान आरक्षक पदमन कंवर, आरक्षक रोहित राठौर, जमुना प्रसाद, आशीष महादेवा और थाना प्रभारी उप निरीक्षक लालन पटेल के इस कार्यवाही से निश्चित ही लोगो में जागरूकता के साथ ही नियम कानून के पालन के प्रति रुझान बढ़ेगा और करतला में एक बढ़िया व्यवस्था बनेगा ।

