कोरबा

करेंट की चपेट में आकर मवेशी की हुई मौत

बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे आमजन

विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं रख-रखाव के लिए

कोरबा,ट्रैक सिटी। कोरबा जिले में कई जगह बरसात का मौसम आते ही बिजली विभाग की लचर व्यवस्था सामने आने लगी है। विभाग द्वारा ट्री कटिंग एवं रख-रखाव के लिए लाखों रूपए खर्च किये जाते हैं लेकिन परिणाम हमेशा शून्य रहता है।
कोरबा जिला के पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नुनेरा के किसान छतर सिंह ने बताया कि उसने इस खेती के लिए मेहनत मजदूरी की कमाई से 25000 रूपए जुटा कर एक जोड़ी बैल लिया था। आज सुबह खेती के लिए बैल को घर से खेत की ओर ले जा रहा था की रास्ते में डीप्सी पारा मोहल्ले में पड़ने वाले बिजली आपूर्ति ट्रांन्सफॉर्मर जिसके केबल अस्त-व्यस्त कटे एवं छीले हुए है की चपेट में आकर मवेशी की मौत हो गयी। छतर सिंह अब इस वर्ष अपनी खेती के कार्य करने के लिए चिंतित है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button