NEWS

कलेक्टर ने धान उठाव के संबंध में ली बैठक,उठाव में लेट लतीफी पर व्यक्त की नाराजगी

धान उठाव के संबंध में सख्ती बरतने एवं अनियमितता पर कार्यवाही करने दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

Track city. कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित चेम्बर कक्ष में आज धान उठाव के संबंध मंे नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समितिवार धान उठाव के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और धान उठाव की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिले में शतप्रतिशत धान का उठाव सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि समितियों द्वारा समय पर धान उठाव न करने एवं लापरवाही बरतने के कारण शासन को क्षति हो रही है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित समितियों को शोकाज नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री देव के नेतृत्व में धान उठाव के संबंध में लगातार बैठकें ली जा रही है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त हितेश श्रीवास ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 55 लाख 86 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई थी, जिसका निराकरण अभी जारी है और लगभग 55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। शतप्रतिशत धान उठाव के लिए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय द्वारा लगातार बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर शेष धान के शीघ्र उठाव के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button