कोरबा

कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के आयोजन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, 24 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कोरबा जिला प्रभारी सांसद ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने बताया कि ए.आई.सी.सी. के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से सभी राज्यों के सभी जिला, ब्लॉक स्तर पर शुरूवात होगी जो दो माह तक चलेगी। उन्होने आगे बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार हर घर तक किया जायेगा, साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों के पोस्टर, पाम्पलेट, राज्य सरकार की योजनाओं की प्रचार सामाग्री, कांग्रेस के निशान का स्टीकर, हर घर के दरवाजे तक पहुंचाना, राहुल गांधी भाषणों और भारत जोड़ो यात्रा को एल.ई.डी. के माध्यम से गांव-गांव तक दिखाना है।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो के इस अभियान से भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा तथा यह विशाल अभियान, पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों गांवों को कवर करेगा। कांग्रेस के सभी विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्यगण दो माह तक प्रत्येक दिन वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। वहीं यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी, सदस्यगण बाईक रैली का आयोजन करेगी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी हर ब्लॉक में अभियान की सफलता के लिए ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ब्लॉक प्रभारी एवं मंडल स्तर पर संयोजक बनाए गए हैं।
कोरबा शहर अंतर्गत राजकिशोर प्रसाद, बालको ब्लॉक हेतु श्याम सुंदर सोनी, दर्री ब्लॉक हेतु सत्येन्द्र वासन, कुसमुण्डा ब्लॉक में विकास सिंह एवं बांकीमोंगरा ब्लॉक में डॉ. शेख इस्तियाक को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है तथा मंडल स्तर पर टी.पी. नगर में एस. मुर्ति, पुरानी बस्ती में बंटी शर्मा, मुड़ापार में वेदनायक, निहारिका में लक्ष्मी महंत, बुधवारी में त्रिवेणी मिरी, रामपुर में राजकुमारी महंत, दर्री में विरसाय, जमनीपाली में रामायण दास महंत, परसाभाठा में प्रभात डड़सेना, भदरापारा में प्रदीप पुरायणे व भैरोताल में मयंक पाण्डेय को जवाबदेही दी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कोरबा ग्रामीण-फुलसिंह राठिया, पाली-तनवीर अहमद, पोड़ी उपरोड़ा-छत्रपाल कंवर, करतला-प्रमोद राठौर, कटघोरा-नवीन सिंह, दीपका-मदन राठौर, बरपाली-हरीश परसाई, पसान-गणराज सिंह, हरदीबाजार-रामकुमार कंवर, कटघोरा नगर-अशोक देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में मुकेश राठौर, अनुज जायसवाल, समरन सिंह कंवर, शिवकला कंवर, रश्मि सिंह, मुरली महंत, रामनरायण रजक, आनंद मित्तल, कुंज बिहारी, बद्रीप्रसाद, द्रोपती तिवारी, बी. लकड़ा, रोपा तिर्की, सुनील पटेल, अथरस टोप्पो, रामगोपाल, प्रभात कुमार, तारकेश्वर मिश्रा, भुनेश्वरी देवी, गीता महंत, जया लहरे, मीरा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सीमा उपाध्याय, शशी अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, नफीसा हुसैन, त्रिवेणी मिरी, राजकुमारी, तुलसी कंवर, गायत्री कर्ष, गायत्री चन्द्रा, सुनीता तिग्गा, हीरा लाल यादव, सुरज मानिकपुरी, हृदयशंकर यादव, जुवेद खान, विवेक श्रीवास, विरसाय, सिकंदर मेमन, संदीप राय, राजेश सिंह, महेन्द्र निर्मलकर, लक्ष्मी अग्रवाल, गणराज सिंह, माधुरी ध्रुव, क्युम बेग, मुरली महंत, कन्हैय्या चौहान, राम कुमार, गजेन्द्र यादव, विजय धींवर, सफीक कुरैशी, राजेश कुमार, धर्मराज अग्रवाल, राजेश मानिकपुरी, अनिल श्रीवास, विनोद कुंमार, रामचन्द्र राजवाड़े, अनुप चन्द्रा, संतोष सिंह, सोनी कर्ष, संतोषी सोनी, आशा मरकाम, गीता सारथी, जुनैद खान, कौशल श्रीवास प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button