TRACK CITY NEWS अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी से छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट कर प्रदेश में एसोसियेशन द्वारा किए जा रहे किकबाक्सिंग खेल एवं खिलाड़ियों के विकास से अवगत कराया। इस अवसर पर एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री छगन लाल मुंदड़ा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के संस्थापक तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रभात साहू, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मयंक डडसेना , खिलाड़ी साक्षी शास्त्री उपस्थित रहे।

