Korba

किचन में लगे कारपेट में घुस कर बैठा था नाग। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम द्वारा किया गया रेस्क्यू।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार दहशत में तब आ गया जब आचनक उनकी नज़र किचन में बैठे एक साप पर पड़ी ,रात्रि 9.30 बजे के आस पास पूरा परिवार भोजन करने की तैयारी में था पर उनको क्या पता था किचन में एक विषैला नाग बैठा हुआ है जो पता नहीं कब से घुस कर बैठा हुआ था और किचन में लगे कारपेट में छुप कर थोड़ा सा सर निकाल कर बैठा हुआ था फिर सभी भोजन करने के लिए तैयारी में थे और भोजन निकालने के लिए महिला किचन में गई तो देखा एक साप बैठा हुआ हैं जिसको देख महिला भाग खड़ी हुई फिर डरे सहमे परिवार ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम को दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सूचना प्राप्त होते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी कुसमुंडा के लिए रवाना हो गए और उस परिवार के घर पहुचकर साप का रेस्क्यु किया । जितेंद्र सारथी ने बताया यह कोबरा (नाग) साप हैं जो बेहद ही ज़हरीला होता हैं और खतरा महसूस होने पर ही काटता हैं और अच्छी बात रही की किचन में भोजन बनाने से लेकर खाने की तैयारी तक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई आखिरकार कोबरा सांप को डिब्बे में बंद किया जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सास लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने सभी आम जनों से अपिल करते हुए कहा कि जब भी साप दिखे उसे छेड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल भी न करें हमे सूचना दे ताकि हम आप के परिवार के साथ उस बेजुबान साप की भी जान बचा सकें, हमें हमारे हेल्पलाइन में किसी भी वक्त फोन कर के सूचना दे सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button