बलरामपुर

कृषक उन्नति योजना से किसान हो रहे सशक्त।

कृषि को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री की विशेष पहल समर्थन मूल्य पर खरीदी से खुला उन्नति का द्वार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए बेहतर नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन नीतियों में कृषक उन्नति योजना एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। मुख्यमंत्री साय ने 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदकर लोगों को खेती के प्रति बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अंतर की राशि ने कृषकों को और अधिक आर्थिक मजबूती प्रदान की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड कुसमी, तहसील चांदों के ग्राम भवानीपुर निवासी किसान श्री रामाधार यादव ने बताया कि कृषक उन्नति योजना उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में लगभग 50 क्विंटल धान बेचा था। मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना से खाते में 33,745 रुपये अंतर की राशि प्राप्त हुए थे। प्राप्त राशि से उन्होंने अपनी भूमि का सुधार किया। भूमि सुधार करने से फसल के उत्पादन में वृद्धि हुई, जिसके कारण वित्तीय वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उन्होंने 60 क्विंटल धान बेचा है। श्री यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कृषक उन्नति योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना से किसान आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उत्पादन में वृद्धि होने के कारण कृषकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। रामाधार यादव ने कहा कि किसान मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में किसानों के लिए उठाए गये साकारात्मक पहलों से निश्चिंत होकर खेती-किसानी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button