कोरबा

कोयला खदान में आवागमन अवरुद्ध करने वाले दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

कोरबा, ट्रैक सिटी। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एसईसीएल के कोरबा एरिया अंतर्गत मानिकपुर कालरी के प्रतिबंधित एरिया में घुसकर आवागमन अवरुद्ध करने की लिखित शिकायत उप क्षेत्रीय प्रबंधक के द्वारा मानिकपुर पुलिस चौकी में की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया था। विगत दिनों मानिकपुर खदान नारायणी कैंप के सामने कोयला और ओबीआर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया गया था। जिसकी शिकायत करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की गयी थी। बताया जा रहा हैं की इससे प्रबंधन को लगभग 30 लाख की क्षति हुई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 427, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया हैं।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button