कोरबा

कोरबा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच, काजू कतली, घी और पनीर के लिए गए सैंपल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे “बने खाबो–बने रिहबो 2.0” अभियान के तहत 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। साहू होटल, रिश्दी से काजू कतली और घी के सैंपल लिए गए। वहीं जमनीपाली स्थित राधेश्याम डेयरी से पनीर का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा पॉम माल स्थित डोमिनोज पिज्जा से भी पनीर का सैंपल लिया गया। यहां पनीर के एनालॉग पनीर होने की आशंका के चलते नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को रायपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निरीक्षण एवं सैंपलिंग की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। विभाग द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट और लेबल की जानकारी अवश्य जांचें तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी संबंधित विभाग को दें।

“बने खाबो–बने रिहबो 2.0” अभियान के तहत जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर निरीक्षण और जन-जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button