कोरबा

कोरबा में सड़क डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन, 24.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नगर निगम के छह जोन में सड़कों का होगा डामरीकरण, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कोरबा (ट्रैक सिटी)। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी चौक में रविवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सड़क डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। अधोसंरचना मद, 15वें वित्त आयोग तथा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से स्वीकृत इन कार्यों पर कुल 2420.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन रहे। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण, एमआईसी सदस्य, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

नगर निगम के अनुसार, कोरबा जोन, टी.पी. नगर जोन, कोसाबाड़ी जोन, बालको जोन, दर्री जोन एवं सर्वमंगला नगर जोन के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क डामरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का उद्देश्य निगम क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाना और आवागमन को सुविधाजनक बनाना है।

भूमि पूजन के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में स्वीकृत सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित वार्डों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button