कोरबा

कोरबा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाउस में किया गया पौधरोपण।

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। छत्तीसगढ़ शासन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। एक अनूठी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पौधों का रोपण आत्मानंद स्कूलों में कराने का निर्णय लिया है। स्वामी आत्मानंद महान व्यक्ति थे, जो शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय समाज सुधारक रहे हैं। उन्हीं को समर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए क्रमबद्ध तथा आधुनिक शिक्षा के तौर-तरीकों को लागू करते हुए आत्मानंद स्कूल शुरू की है।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप, वन विभाग के तत्वधान में कोरबा वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस बस्ती स्थित आत्मानंद स्कूलों में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गयाl इस मौके पर कोरबा कलेक्टर संजीव झा, कोरबा एसपी उदय किरण, महापौर राज किशोर प्रसाद, कोरबा डीएफओ अरविंद पी एम, कोरबा रेंजर सियाराम करमाकर,कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान सहित बड़ी संख्या में स्कूल बच्चे व वार्ड वासी उपस्थित रहे l

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button