NEWS

खबर का असर हटाए गए अवैध मछली दुकान

 

कोरबा। कोरबा शहर के आईटीआई चौक से बाल्को जाने वालों मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मछली दुकान का संचालन किया जा रहा था। जहां पर निगम की स्वच्छता टीम और राजस्व अमले ने आज कार्रवाई करते हुए दुकानों को हटाया साथ ही चालानी कार्यवाही भी की।

आपको बता दे की ट्रैक सिटी न्यूज़ द्वारा कल प्रमुखता से इस खबर को उठाया गया था जिसके बाद आज प्रशासन हरकत में आया और यह कार्रवाई की गई है।

अब देखना है कि इतवारी बाजार में भी ऐसे ही समस्या काफी लंबे समय से है जिसके लिए निगम प्रशासन को कई बार आवेदन भी दिया गया है अब देखने वाली बात होगी कि इधर निगम कब तक कार्रवाई करती है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button