मुंगेली

खुड़िया व अखरार से 110 क्विंटल अवैध धान जप्त कर की गई नियमानुसार कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली (ट्रैक सिटी) कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों व बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लोरमी एसडीएम प्रवीण तिवारी की टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र खुड़िया का आकस्मिक निरीक्षण कर 110.80 क्विंटल अवैध धान को जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। लोरमी एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्राम कटामी के चंदर सिंह द्वारा कुल 54 क्विंटल धान ग्राम सुरही के व्यापारी श्यामलाल से लेकर धान खरीदी केन्द्र खुड़िया में विक्रय हेतु लाया गया था। उक्त धान को जप्त कर धान खरीदी प्रभारी खुड़िया के सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार ग्राम सुरही के जोहन द्वारा 33.60 क्विंटल धान लाया गया था, जिसमें से 04 क्विंटल जोहन का पाया गया, शेष 29.60 क्विंटल उसके गांव के व्यापारी दानसिंह ठाकुर का होना पाया गया। ग्राम बोईरहा निवासी श्रीमती बिरसो द्वारा कुल 25.60 क्विंटल धान लाया गया था, जिसमें से 5.20 क्विंटल व्यापारी मंजू का धान पाया गया। उक्त धान को मंडी उप निरीक्षक द्वारा जब्त कर धान खरीदी प्रभारी खुड़िया के सुपर्द किया गया। धान उपार्जन केन्द्र अखरार में तहसीलदार श्रीमती गरिमा मनहर अनंत और मंडी उप निरीक्षक देवराज जगत की संयुक्त दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें ग्राम अखरार के किराना व्यापारी अश्विनी के दुकान में 15 क्विंटल अवैध धान एवं गुलजारी लाल के दुकान में 07 क्विंटल धान सहित कुल 22 क्विंटल अवैध धान की जप्ती मंडी अधिनियम के तहत की गयी, इस प्रकार दोनों धान खरीदी केन्द्रों से कुल 110.80 क्विंटल धान को जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button