कोरबा

खूंटाघाट वेस्टवियर में जान जोखिम में डालकर सेल्फी, पुलिस ने की कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रतनपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में तेज बहाव और खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट को कुछ लोगों ने लांघ दिया और पानी के तेज बहाव के बिल्कुल करीब पहुंचकर सेल्फी एवं वीडियो बनाने लगे। इनमें कुछ लोग अपने परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ भी खतरनाक स्थान पर पहुंच गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पार कर अंदर पहुंचे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए गहरे पानी में नहीं जाने, तेज बहाव से दूरी बनाए रखने तथा रील और सेल्फी के लिए जान जोखिम में नहीं डालने की समझाइश दी।

लापरवाही करने वाले कुछ लोगों को मौके पर ही उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर के आसपास जाने से बचें तथा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट को पार न करें।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है। बारिश के मौसम में खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर से दूरी बनाए रखें और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button