NEWS

खेल क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पुरस्कारों एवं डाइट मनी के लिए आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
ट्रैक सिटी/ छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता हैं। शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित मुख्यमंत्री ट्राफी एवं खेलवृत्ति डाइट मनी प्रदान करने के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 30 जून 2024 तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़ या जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण गरियाबंद में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2021- 22 एवं 2022-23 के लिए दिया जायेगा। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षां के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट  पर उपलब्ध है।
खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद ने बताया कि राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को ‘‘शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार’’ से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया है या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को ‘‘शहीद कौशल यादव पुरस्कार’’ से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत 05 वर्षां में चार बार सीनियर वर्ग राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला/पुरूष खिलाड़ियों को ‘‘शहीद पंकज विक्रम सम्मान’’ से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों/निर्णायकों को ‘‘वीर हनुमान सिंह पुरस्कार’’ से अलंकृत किया जायेगा। खेल से जुड़े 55 वर्ष से अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए उन्हें ‘‘शहीद विनोद चौबे सम्मान’’ से अलंकृतत किया जावेगा। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को ‘‘मुख्यमंत्री ट्राफी’’ प्रदान की जाती है। पुरस्कारों के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए है, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु 03 लाख रूपये, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु  01 लाख 50 हजार रूपये, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार रूपये, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं शहीद पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यम्रंत्री ट्राफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में रूपये 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रूपये 01 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा तथा ऐसे दलीय खेल में जिनमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में रूपये 05 लाख एवं जूनियर वर्ग में रूपये 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेज़र एवं टाई भी प्रदान की जावेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत ‘‘नगद राशि पुरस्कार’’ अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष के लिए) जिन खिलाड़ियों ने सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाड़ी जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण एवं अपने खेल संघों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
इसी प्रकार ‘‘खेलवृत्ति (डाईट मनी)’’ के लिये भी जिन खिलाड़ियों ने विगत वर्ष अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रातिनिधित्व किया हो खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति के लिए अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होने चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष के लिए) में अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रोरणा निधि प्रदान की जाती है। खेल संघ प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यायल या संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन खेल संघों के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुसंशा सहित प्राप्त किये जायेंगे। खेल संघ दो पुरस्कारों (एक महिला एवं एक पुरूष खिलाड़ी) के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाड़ियों के नाम की अनुसंशा कर सकेंगे। पंकज विक्रम पुरस्कार के आवेदन संचालनालय एवं जिला कार्यालय में खिलाड़ियों से सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुशंसा नहीं की गई है और तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाड़ी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button