बालोद

गुरूर विकासखण्ड में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत कार्यशाला एवं प्रशिक्षण आयोजित

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, ग्राम पंचायत सचिव, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बालोद (ट्रैक सिटी)/ जनपद पंचायत सभाकक्ष गुरूर में आज आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे, जिला एवं ब्लाक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक-शिक्षिका, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के कुल 11 गांवों को चयनित किया गया है। आज आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स, विषय विशेषज्ञ, अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा गुरूर विकासखण्ड के चयनित 11 गांवों में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों को उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराने के उपायों के संबंध में कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का ग्राम स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जिसका उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर चयनित कैडर एवं वालंटियर्स द्वारा अपने गांव के विकास हेतु योजना का निर्माण किया जाना है। जो कि आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर जिले के चयनित आदिवासी गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button