कोरबा

ग्राम पंचायत एतमानगर के सैकड़ो ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कोरबा, 30 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा के बाद कोरबा जिले के चारों विधानसभा में भी चुनावी तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच बताया जा रहा हैं कि पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एतमानगर गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने पंचायत घेराव कर कहा कि गांव में लगभग 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क नहीं, बिजली न होने से अंधेरों में जिंदगी बिताते को है मजबूर और भू-विस्थापित के आर्थिक विकास का शासन का कोई योजना का लाभ नहीं मिला, यहां तक की हम गांव वाले मतदान करने लगभग 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
इन सभी मांगों को लेकर 29 अक्टूबर को सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने एतमानगर पंचायत का घेराव कर कहा कि मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव आदिवासी बाहुल्य गांव है, उसके बावजूद भी सड़क, बिजली-पानी जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button