कोरबा

घर में निकला जहरीला कोबरा सांप….. डर से थरथरा उठे घर के लोग ..

आर.सी.आर.एस संस्था के सदस्य अजय ने किया सुरक्षित रेस्क्यू..

 

बाल्को/कोरबा (ट्रैक सिटी)। बरसात का मौसम जो कि एक तरफ हरियाली लेकर आता है, तो दूसरी तरफ श्रावण जैसा पवित्र महीना भी और इसी श्रावण के महीने में जमीन में रेंगने वाले जीव जंतुओं का बाहर निकलना बढ़ जाता है। श्रावण एक ऐसा महीना है जिस में सांपों का निकलना बहुत अधिक हो जाता है। जिसे लोग शुभ भी मानते हैं और दूसरी ओर उनसे डरते भी हैं।

बालको क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई,जब सुरेंद्र प्रजापति नामक एक व्यक्ति के घर में जहरीला कोबरा सांप रूम के वेंटिलेटर में फसा दिखा। सुरेंद्र प्रजापति की बेटी के द्वारा जब सांप को देखा गया तो वे डर से कांप उठी और बिना किसी देरी के उसने यह खबर अपने पिता को दी। सुरेंद्र जी के द्वारा देरी ना करते हुए इस घटना की सूचना आर.सी.आर.एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को दिया गया। इसके तुरंत पश्चात अविनाश यादव के द्वारा बालको क्षेत्र में संस्था के सदस्य अजय को रेस्क्यू के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे अजय के द्वारा देखा गया कि एक जहरीला कोबरा सांप रूम के वेंटिलेटर में फंसा हुआ है,इसके बाद बड़ी ही सावधानी से अजय के द्वारा सांप को वेंटिलेटर से निकाला गया और रेस्क्यू कर लिया गया। अजय ने सांप को रेस्क्यू करने के बाद घर वालों को सांप के बारे में सही जानकारी दी एवं इस बरसात के मौसम में सावधानी रखने के लिए समझाइश भी दी। अजय ने बताया कि हमारी संस्था आर.सी.आर.एस जिले के हर क्षेत्र में रेस्क्यू का काम कर रही है और संस्था के सदस्य हर क्षेत्र में फैले हुए हैं। संस्था आर.सी.आर.एस ( रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूर सोसायटी ) एक रजिस्टर्ड संस्था है , जिसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके आप हमें रेस्क्यू के लिए बुला सकते हैं।
हेल्प लाइन नंबर — संपर्क करे – अविनाश यादव
9827917848,9009996789,7987957958

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button